झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन में गतिरोध बरकरार है। सरकार और छात्रों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही है। वार्ता के बाद छात्रों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई आधिकारिक और लिखित फैसला नहीं मिल जाता, तब तक उनका प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा। #JharkhandStudentProtest #JPSC #JSSC #Ranchi #JharkhandNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch