महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर 26 वर्षीय व्यवसायी केतन अग्रवाल की खाई में धक्का देकर हुई हत्या के मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने वडगांव मावल अदालत में 5,053 पन्नों की व्यापक चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में केतन की मंगेतर सिया गोयल, उसके साथी चेतन चौधरी और साजिश में शामिल रितेश हांगे को आरोपी बनाया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने इस वारदात को हादसा (सेल्फी लेते समय गिरना) दिखाने की पूरी साजिश रची थी। इसके लिए 'माही' नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर केतन को सरप्राइज पार्टी के बहाने किले पर बुलाया गया। पुलिस ने डिजिटल व फॉरेंसिक सबूत, चैट जीपीटी व क्राइम पॉडकास्ट की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री, सीसीटीवी फुटेज और 5 चश्मदीदों समेत करीब 80 से अधिक गवाहों के बयान शामिल किए हैं। #KetanAgarwal #LohagadFort #PunePolice #PuneNews #CrimeNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch