Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत पर राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी ने राज्य में कुपोषण, दूषित पानी और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकारी संवेदनहीनता के कारण मासूमों की जानें जा रही हैं। उन्होंने कहा कि "दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो ज़रा राज्य की ज़मीनी हालत देखिए।" इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में फल-फूल रहे मिलावटी दवाओं और जहरीली अवैध शराब के कारोबार पर भी सरकार को घेरते हुए प्रशासनिक सुस्ती पर तीखे सवाल खड़े किए। #RahulGandhi #Congress #MadhyaPradesh #Balaghat #MohanYadav

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch