Molitics

@moliticsindia

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta पर बच्चों की सुरक्षा और मेंटल हेल्थ में नाकामी को लेकर अब तक की सबसे बड़ी न्यायिक कार्रवाई हुई है। अमेरिका की न्यू मैक्सिको कोर्ट ने Meta को 'पब्लिक न्यूसेंस' (जन उपद्रव) का दोषी मानते हुए कुल $942 मिलियन का भुगतान करने और अपने प्लेटफॉर्म्स के डिजाइन में कड़े बदलाव करने का आदेश दिया है। मार्च 2026 में ज्यूरी द्वारा लगाए गए $375M के जुर्माने के बाद, अब जज ब्रायन बीडशेड (Judge Bryan Biedscheid) ने $567M का अतिरिक्त जुर्माना और सेफ्टी गाइडलाइंस लागू की हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बच्चों में बढ़ते मेंटल हेल्थ क्राइसिस और ऑनलाइन शोषण के लिए जिम्मेदार हैं। #Meta #Facebook #Instagram #ChildSafety #MentalHealth

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch