Molitics

@moliticsindia

RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की राशन वितरण प्रणाली और फेयर प्राइस डीलर्स (PDS विक्रेताओं) की समस्याओं को लेकर सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डतोड़ महंगाई और सरकारी उदासीनता के बीच PDS विक्रेताओं की जायज मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। तेजस्वी यादव ने मांग रखी कि गुजरात की तर्ज पर PDS विक्रेताओं को ₹30,000 का निश्चित मासिक मानदेय मिले और अनुकंपा नियुक्ति की समय-सीमा खत्म हो। इसके साथ ही उन्होंने खाद्य निगम के गोदामों में घटतौली, भ्रष्टाचार और ई-पॉस व सर्वर की तकनीकी समस्याओं के तुरंत समाधान की बात कही। #TejashwiYadav #RJD #PDSDealers #BiharNews #RationSystem

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch