Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कानूनी डंडा चला दिया है। पुलिस और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच हुई तीखी झड़प के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह, हजारीबाग और रांची में कुल 3 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। इन मामलों में 28 छात्र नेताओं को नामजद किया गया है, जबकि 900 से अधिक अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि पारदर्शी परीक्षा और रोजगार की जायज मांग उठाने पर पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी और अब मुकदमों के जरिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी काम में बाधा डाली, तय रूट का उल्लंघन किया और उपद्रव फैलाया, जिसके बाद यह कार्रवाई जरूरी थी। #Jharkhand #JharkhandNews #StudentProtest #Ranchi #JPSC #JSSC #FIR

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch