मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में भारतीय किसान यूनियन की रात्रि किसान-मजदूर महापंचायत हुई। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे। राकेश टिकैत और नरेश टिकैत भी पंचायत में शामिल हुए। पंचायत में गन्ने के दाम बढ़ाने, MSP की कानूनी गारंटी, बिजली, खाद, सिंचाई, फसल खरीद, जमीन के सर्किल रेट और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की लड़ाई सिर्फ दिन में नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी जारी रहेगी। #Muzaffarnagar #BKU #RakeshTikait #KisanMahapanchayat #Farmers
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch