Molitics

@moliticsindia

अपनी मांगों को लेकर 22 दिनों से धरने पर बैठे नल-जल अनुरक्षक आज पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस बल और वॉटर कैनन तैनात किया गया। अनुरक्षकों की मांगों में ₹18 हजार मासिक मानदेय, बकाया भुगतान और सीधे बैंक खाते में भुगतान शामिल है। #Patna #NalJalAnurakshak #Bihar #BiharNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch