प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी से मिलने पहुँचे बिहार के छात्रों ने राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर अपना भारी आक्रोश जताया। युवाओं का साफ़ कहना है कि किसी भी छात्र को पढ़ाई छोड़कर सड़कों पर बैठने का शौक नहीं होता, लेकिन सरकार के रवैये के कारण उन्हें मजबूरन प्रोटेस्टर बनना पड़ता है। छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में आए दिन भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं और 40 से 50 फीसदी सीटें पहले से ही फिक्स (लीक) रहती हैं। दिन-रात मेहनत करने वाले मेधावी छात्रों का भविष्य अंधकार में ढकेला जा रहा है और राज्य की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ग्राउंड रिपोर्ट - @Geet_reports पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक - #Allahabad #ChhatronKiGoonj #Prayagraj #RahulGandhi #Congress
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch