Molitics

@moliticsindia

झारखंड में 24 दिनों से चल रहे छात्रों के भारी विरोध और आंदोलन के बाद हेमंत सोरेन कैबिनेट ने JSSC-CGL समेत ब्लैकलिस्टेड एजेंसी TDPL द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने साल 2014 से हुई भर्ती गड़बड़ियों की जांच CID और SIT से कराने की घोषणा की है। हालांकि, इस फैसले को अपनी आधी जीत मानते हुए अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच के आदेश नहीं दिए जाते, तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। #JSSCCGL #JharkhandNews #HemantSoren #StudentProtest #Ranchi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch