दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन (साउथ कैम्पस) में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहाँ छात्रों का एक 5 मंजिला पीजी (PG) अचानक ढह गया। रविवार की छुट्टी होने की वजह से हादसे के वक्त कई छात्र अपने कमरों में ही मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलते ही NDRF, फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो अभी भी जारी है। हालांकि, आरोप लग रहे हैं कि इस हादसे में पुलिस, MCD और सरकार की मिलीभगत है। आखिरकार इस हादसे की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? #delhiuniversity #southcampus #satyaniketan #buildingcollapse #ndrf #delhipolice #mcd @Geet_reports
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch