दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के शासनकाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर खुलेआम पैलेट गन चलाई जाती है, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं दिया जाता। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ठोस भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे धरने पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को न्याय दिलाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है और वे इसे हर हाल में हासिल करके ही रहेंगे। #RahulGandhi #Congress #ParliamentStreetPS #DelhiPolice
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch