Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश: जिस कचहरी परिसर में लोग न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के मामले की तारीख पर पहुंची महिला के साथ उसके पति समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। महिला के पिता और बहन के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के दौरान कचहरी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। #Maharajganj #UttarPradesh #CourtPremises #WomenHarassment #LawAndOrder

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch