जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के करीब एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) को निष्क्रिय करने के दौरान हुए धमाके में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। हादसा मेंढर सेक्टर के कंगा गली क्षेत्र में हुआ, जहाँ सेना का बम निरोधक दस्ता नियमित गश्त पर था। गश्त के दौरान मिली सुरंग को जब दस्ता निष्क्रिय कर रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। #Poonch #Mendhar #JammuKashmir #IndianArmy #army
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch