Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही के दौरान बोलने का अवसर और विपक्ष की आवाज़ को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी मुद्दे पर बोलना शुरू करते हैं, सत्ता पक्ष के सांसद बीच में हस्तक्षेप करने लगते हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उनके 'यील्ड' (बीच में बोलने की अनुमति) न देने के बावजूद भी सत्ता पक्ष के सदस्यों को बोलने का मौका दे दिया जाता है। राहुल गांधी ने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में कहा, "अध्यक्ष जी, अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ भाजपा ही बोले, तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं।" उनके इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। #RahulGandhi #LokSabha #Parliament #LeaderOfOpposition #Democrac

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch