Molitics

@moliticsindia

बरेली में BJP मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी मच गई। बरेली क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 20 हजार महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया था। साड़ी और उपहार वितरण के दौरान भीड़ का दबाव बढ़ा, जिससे कई महिलाएं और बच्चे गिरकर बेहोश हो गए और कुछ को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे में 45 वर्षीय मधु सिंह की मौत की खबर भी सामने आई है। वहीं, SP City मानुष पारीक के मुताबिक पुलिस को कार्यक्रम की पहले से सूचना नहीं दी गई थी और अभी महिला पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, मेयर उमेश गौतम ने कार्यक्रम में अव्यवस्था होने से इनकार किया है। #BareillyNews #UttarPradesh #RakshaBandhan #UPNews #BreakingNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch