Molitics

@moliticsindia

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने के अनोखे प्रस्ताव को बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली आधिकारिक बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई है। बोर्ड सदस्यों के अनुसार, ट्रांसजेंडर समुदाय को संवैधानिक अधिकार, पहचान और सम्मान देने के फैसलों के प्रति आभार जताने के लिए यह पहल की गई है। बोर्ड के प्रतिनिधियों का कहना है कि ट्रांसजेंडर समाज का अपना कोई अलग मंदिर नहीं था, ऐसे में प्रधानमंत्री के योगदान को देखते हुए उनके नाम पर यह निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। #NarendraModi #PatnaNews #BiharPolitics #SamratChaudhary #TransgenderRights

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch