उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि अगर 1947 में सरदार पटेल या नरेंद्र मोदी जैसे नेता प्रधानमंत्री होते, तो शायद देश का विभाजन नहीं होता। इस बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए राम मंदिर में चंदे की कथित हेराफेरी के मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा और पूछा-जब मंदिर के चंदे का मामला सामने आया, तब कार्रवाई और जवाबदेही कहां थी?कांग्रेस ने सवाल उठाया कि देशभक्ति की बात करने से पहले राम मंदिर से जुड़े चंदे के आरोपों और उनसे जुड़े मामलों में जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई? #UPCongress #UttarPradesh #RamMandir #RamMandirDonation
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch