भारत की मेज़बानी में हो रहा 18वां BRICS Summit सिर्फ कूटनीतिक बैठकों का मंच नहीं, बल्कि कई ऐसे खास पलों का गवाह बन रहा है, जिनकी तस्वीरें लंबे समय तक याद रहेंगी। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS देशों के नेताओं का स्वागत किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी की मुलाकात और गर्मजोशी भरी तस्वीरें चर्चा में रहीं। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ भी प्रधानमंत्री की अहम मुलाकात हुई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दिल्ली यात्रा ने भी इस BRICS Summit को खास बना दिया। एक ही मंच पर भारत, रूस, चीन, ईरान समेत BRICS के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ऐसे समय में हो रही है, जब दुनिया युद्ध, व्यापारिक तनाव और बदलती वैश्विक राजनीति जैसी बड़ी चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में इन नेताओं की मुलाकातें सिर्फ औपचारिक तस्वीरें नहीं, बल्कि बदलती वैश्विक कूटनीति की भी झलक देती हैं। तो देखिए 18वें BRICS Summit की वो खास तस्वीरें, जिन्होंने दिल्ली से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। #BRICSSummit #BRICS2026 #India #NarendraModi #NewDelhi (BRICS Summit 2026, Narendra Modi, Vladimir Putin, Xi Jinping, Masoud Pezeshkian, India BRICS)
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch