बिहार: MBBS डॉक्टर ने TRE-3 पेपर के लिए 30 बच्चों से ठगे 1.2 करोड़ रुपए. -- Bihar Economic Offences Unit ने BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में जहानाबाद के रहने वाले MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. डॉ. मनीष और उसके गिरोह पर आरोप है कि उसने 30 अभ्यर्थियों से कुल 1.20 करोड़ रुपये की वसूली की. डॉक्टर को गिरोह की ओर से प्रति अभ्यर्थी 50,000 रुपये कमीशन मिलना तय हुआ था. पुलिस के अनुसार, डॉ मनीष ने परीक्षा से दो-तीन दिन पहले अभ्यर्थियों को झारखंड के हजारीबाग ले जाकर लीक पेपर के उत्तर रटवाए.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch