भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली से लेकर पंजाब तक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने 10 साल के शासन में क्लासरूम निर्माण, शराब नीति और दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) परियोजनाओं में केवल घोटाले किए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'दिल्ली में करप्शन की दुकान बंद हुई, तो पंजाब में करप्शन का मॉल खोल दिया गया।' स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड के भ्रष्टाचार का सीधा असर यमुना की सफाई पर पड़ा, क्योंकि AAP सरकार ने जनहित के बजाय केवल पैसे बनाने का काम किया। उन्होंने हालिया कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि इस पूरे 'भ्रष्टाचार की किताब' फिल्म के असली डायरेक्टर और राइटर खुद अरविंद केजरीवाल हैं और अब धीरे-धीरे इनके घोटालों की परतें खुल रही हैं। #SwatiMaliwal #ArvindKejriwal #BJPvsAAP #YamunaCleanUp #DelhiJalBoard
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch