Molitics

@moliticsindia

रेप के आरोपी राम रहीम के डेरे पर जुटी भारी भीड़: दिन में सत्संग, रात में ‘रूबरू नाइट’! दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरलो पर बाहर आए राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में हज़ारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। 13 सितंबर को दोपहर में 65–70 हज़ार लोगों की मौजूदगी में सत्संग हुआ, तो वहीं रात 9 बजे क्रिकेट स्टेडियम में 'रूबरू नाइट' का आयोजन किया गया, जहाँ गानों और डांस का कार्यक्रम हुआ। आस्था और कानून के इस विरोधाभास पर आपकी क्या राय है? क्या फरलो पर बाहर आए किसी सजायाफ्ता आरोपी को ऐसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों की इजाजत मिलनी चाहिए?  भीड़ जुट गई और स्थानीय प्रशासन बेखबर रहा-यह सुरक्षा व्यवस्था की चूक है या जानबूझकर की गई अनदेखी? #RamRahim #DeraSachaSauda #RubaruNight #HaryanaPolice #CrimeNews #HaryanaGovt

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch