Molitics

@moliticsindia

अभिजीत दीपके ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर यह सवाल उस घटना के बाद उठाया, जिसने एक बार फिर देश में महिला सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है। पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त की रात 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा भारी बारिश के बीच ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर गलत जगह उतर गई थी। वह नोएडा जाने के लिए मदद मांग रही थी, तभी एक खाली स्लीपर बस में सवार हुई। आरोप है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। बस करीब 47 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीरी गेट पहुंची, जहां दोनों ने छात्रा को उतार दिया। पुलिस ने मामले में ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। #AbhijitDipke #CJP #GirlsSafety #WomenSafety #DelhiCrime

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch