Molitics

@moliticsindia

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि तहलका में की गई खोजी पत्रकारिता के कारण 13 वर्षों से राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। तेजपाल ने आरोप लगाया कि बदला लेने के लिए उनका संस्थान और किताबों का प्रकाशन बंद कराया गया, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सच दोबारा सामने आएगा। #TarunTejpal #Tehelka #SupremeCourt #government #trendig

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch