Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य की बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 सालों के शासन के बाद भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ​राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि हर हादसे के बाद सिर्फ औपचारिकता के लिए कुछ सस्पेंशन और जांच के आदेश दे दिए जाते हैं, लेकिन इंदौर में दूषित पानी और कफ सिरप से हुई मौतों जैसे हादसों से कोई सबक नहीं लिया जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक जनता की जान की कीमत सिर्फ हादसों के बाद की दिखावटी कार्रवाई से तय होती रहेगी। ​#RahulGandhi #MadhyaPradesh #CongressVsBJP #SagarNews #MadhyaPradeshNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch