बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं की आर्थिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन डीलर संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्डतोड़ महंगाई और सरकारी उपेक्षा के कारण गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार के समक्ष 8-सूत्रीय मांगें रखते हुए गुजरात की तर्ज पर PDS विक्रेताओं के लिए ₹30,000 प्रतिमाह न्यूनतम मानदेय तय करने, बकाया कमीशन का तुरंत भुगतान करने, ई-पॉस मशीनों व तकनीकी खामियों का रियल-टाइम समाधान करने और गोदामों में हो रही घटतौली पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लाखों गरीब परिवारों तक अनाज पहुंचाने वाले डीलरों की वाजिब समस्याओं पर सरकार को अविलंब ठोस कदम उठाने चाहिए। #TejashwiYadav #SamratChoudhary #BiharPolitics #PDSSystem #RationDealer
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch