बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और निर्वासित नेता शेख हसीना बांग्लादेश समेत दुनिया को संबोधित करेंगी। वह वर्चुअली अपना संबोधन देंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में 'फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया' द्वारा किया जाएगा। बांग्लादेश ने इस पर आपत्ति जताई है। बांग्लादेश की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना या आवामी लीग के किसी भी नेता या व्यक्ति को भारतीय जमीन का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों या बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने के लिए न करने दिया जाए। अब इस पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "जिस कार्यक्रम की आप बात कर रहे हैं, उसका आयोजन एक निजी मीडिया संस्थान कर रहा है। भारत सरकार की इसमें किसी तरह की भूमिका नहीं है। सरकार इस कार्यक्रम में रखे जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है।" #SheikhHasina #Bangladesh #IndiaBangladesh #MEAIndia #RandhirJaiswal
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch