Bihar News: बिहार के जमुई में कोचिंग क्लास से लौट रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रोका, उन्हें घेर लिया, पूछताछ की इसके बाद उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई. वीडियो में दोनों उन लोगों से विनती करते दिख रहे हैं. आरोप है कि उन लोगों ने लड़की को गलत तरीके से छुआ, उसे गोद में उठाया और भागने की कोशिश भी की. वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर उस ग्रुप से उन्हें जाने देने की गुज़ारिश करती हुई दिख रही है. जमुई के SP विश्वजीत दयाल के अनुसार, यह घटना 19 सितंबर को शाम करीब 6-7 बजे हुई. मुंगेर पुलिस रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) राकेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ आगे की कार्रवाई जारी है. जमुई के SDPO IPS दीप्ति मोनाली ने बताया कि शिकायत के आधार पर 'प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंसेज़' (POCSO) एक्ट और 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch