बालाघाट के एक अस्थायी स्कूल में पहली से आठवीं तक के करीब 35 बच्चों की पढ़ाई सीमित संसाधनों में एक साथ हो रही है। शिक्षक दामेश्वर भोरमारे के मुताबिक, अलग-अलग कक्षाओं के लिए पर्याप्त जगह और व्यवस्था नहीं होने से पहली से पांचवीं तक के बच्चों को बेसिक पढ़ाई, जबकि छठी से आठवीं तक के बच्चों को गणित जैसे विषय एक साथ पढ़ाने पड़ रहे हैं। स्कूल को अस्थायी स्थान पर शिफ्ट करने के बाद आने-जाने का रास्ता भी ठीक नहीं है, जिसके चलते कई बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। सवाल है- जब बच्चों की पढ़ाई और स्कूल में उपस्थिति दोनों प्रभावित हो रहे हैं, तो स्थायी स्कूल और बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था कब होगी? वीडियो - @Harishjha97 Link - #Balaghat #MadhyaPradesh #EducationCrisis #GovernmentSchool
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch