तहसीन पूनावाला ने पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ हुई बैठक के बाद दावा किया कि सरकार ने ईंधन से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उनके अनुसार, E20 (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) से जुड़े सभी दस्तावेज़ सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि आम लोगों को पूरी जानकारी मिल सके। साथ ही देशभर के करीब 87,000 पेट्रोल पंपों पर ईंधन में मिलावट की रियल-टाइम निगरानी के लिए तकनीक आधारित प्रणाली लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। तहसीन पूनावाला ने यह भी कहा कि अभी दो महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं-पहली, उपभोक्ताओं को E10 पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि वाहन मालिक अपनी आवश्यकता के अनुसार ईंधन चुन सकें। दूसरी, पेट्रोल की कीमतों में कमी कर आम लोगों को राहत दी जाए। अब निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार इन लंबित मांगों पर कब और क्या फैसला लेती है। #TehseenPoonawalla #PetroleumMinistry #E20 #E10 #Petrol #Fuel
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch