Molitics

@moliticsindia

देश में आईएसआई (ISI) समर्थित आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के प्रसार को लेकर कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यधारा की मीडिया पर भी मौन रहने का आरोप लगाया। पवन खेड़ा ने सवाल उठाया कि पाक-समर्थित ऑपरेटरों, विस्फोटकों और पाकिस्तानी मेक वाले हथियारों से जुड़ा एक नेटवर्क पकड़े जाने से पहले देश के 14 राज्यों में आखिर कैसे फैल गया। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए पूछा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था में लगी यह इतनी बड़ी सेंध किसकी नाकामी है गृह मंत्री की या रक्षा मंत्री की? उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। #PawanKhera #Congress #NationalSecurity #AmitShah #RajnathSingh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch