उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे के टोल बूथ पर बारिश के बाद जलभराव का वीडियो सामने आया है। भारी बारिश के बाद टोल प्लाजा परिसर में पानी भरने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की परियोजना लागत लगभग ₹36,230 करोड़ बताई गई है। परियोजना के अलग-अलग पैकेजों का निर्माण IRB Infrastructure और Adani Enterprises से जुड़ी कंपनियों ने किया है। ऐसे में टोल परिसर में जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्या इतनी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना में बारिश के पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? #GangaExpressway #UttarPradesh #Waterlogging #HeavyRain #Infrastructure
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch