Molitics

@moliticsindia

400 रोज़ के स्टाइपेंड और 36 घंटे तक की ड्यूटी के खिलाफ J&K के MBBS-BDS इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। इंटर्न डॉक्टरों ने 31 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है कि करीब 7 साल से उन्हें ₹12,300/माह स्टाइपेंड मिल रहा है। वे इसे बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, वे इमरजेंसी, OPD, वार्ड और नाइट ड्यूटी जैसी जिम्मेदारियां निभाते हैं। सरकार ने मांग को जायज़ बताते हुए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है और एक महीने का समय मांगा है। हालांकि, डॉक्टर लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं। #JKDoctors #MedicalInterns #protest #kashmirprotest #KashmirNews ( J&K Doctors Protest, Medical Interns, Stipend Hike, Kashmir Protest, MBBS BDS, Sakina Itoo )

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch