Molitics

@moliticsindia

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे एक होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 6 तीर्थयात्रियों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आग होटल की निचली मंजिल से शुरू होकर तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को बाहर निकाला। #Tarapith #WestBengal #Birbhum #HotelFire #BreakingNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch