IIT दिल्ली में छात्र की मौत के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज! 31 वर्षीय MSc फिजिक्स छात्र ऋषिकेश कुमार की 22 अगस्त को कैंपस में मौत के बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया। छात्र स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच, जवाबदेही, छात्र कल्याण व्यवस्था में सुधार और परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। लगातार विरोध के बीच IIT दिल्ली ने बाहरी जांच समिति गठित की है और पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी FIR भी दर्ज की है। छात्रों का सवाल है-क्या सिर्फ जांच काफी है, या संस्थानों में छात्रों की मानसिक सेहत और शिकायतों के लिए जवाबदेह व्यवस्था भी जरूरी है? #IITDelhi #IITDelhiProtest #StudentProtest #IITDelhiStudent #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch