रसोई गैस (LPG) और खाद्य पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए केंद्र व बिहार की डबल इंजन सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा, "डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों ने गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। खाना खरीदने के साथ-साथ अब खाना पकाना भी महंगा हो चुका है। 2014 में ₹384 का सिलेंडर कंधे पर उठाकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज ₹1,100 कीमत होने पर भी चुप बैठे हैं। आज गरीबों के घरों में खाली पड़े सिलेंडर मुंह चिढ़ा रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों को लूटकर और अमीरों को मालामाल कर आम आदमी का जीना मुहाल कर रही है। #TejashwiYadav #RJD #LPGPriceHike #Inflation #BiharPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch