Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक दिल्ली पुलिस ACP की पत्नी ने कहा कि उस रात का दृश्य उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने बताया कि वे अन्य घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ अपनी पीड़ा साझा करने आई हैं। इसी प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र भी घायल हुए। सार्वजनिक रूप से सामने आए वीडियो में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने और पैलेट गन के इस्तेमाल की वीडियो सोशल मीडिया पे सामने आईं। कई वीडियो में महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट के दृश्य भी साझा किए गए हैं । किसी भी तरह की हिंसा उचित नहीं है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध दर्ज कराना नागरिकों का अधिकार है, और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए। यदि छात्र अपने अधिकारों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, तो ऐसी परिस्थितियों में सभी पक्षों द्वारा संयम बरता जाना चाहिए। मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। #StudentProtest #DelhiPolice #SansadMarch #Students #Education

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch