Indian Express की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में सामने आया कि तीन में से दो चुनाव आयुक्तों-सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी-ने पिछले 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार चुनाव आयोग के फैसलों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज की। इनमें SIR, वोटर लिस्ट से नाम हटाने और नए वोटरों के Form 6 में बदलाव जैसे मुद्दे शामिल हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद मनीष सिसोदिया ने CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “लोकतंत्र का हत्यारा” कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के लिए लड़ने और शहादत देने वालों के साथ गद्दारी की गई है और कहा-“तुमने बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ पर छुरा फोका है।” @msisodia #GyaneshKumar #ElectionCommission #SIR #IndianPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch