आप विधायक जरनैल सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उन्हें Defamation Notice भेजा है। उन्होंने सवाल उठाया की अगर सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के मुताबिक हुआ है, तो Core Cutting Report, Quality Test Report और Third-Party Inspection Report सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है? कुछ दिन पहले तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को परवेश वर्मा के द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया था। युवक का कहना था कि वह निरीक्षण की रिकॉर्डिंग कर रहा था, जबकि मंत्री ने घटना को लेकर अभद्रता और अपने परिवार को गाली दिए जाने का आरोप लगाते हुए अपना पक्ष रखा। #DelhiGovernment #RoadInspection #JarnailSingh #ParveshVerma #DefamationNotice
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch