Molitics

@moliticsindia

जमुई मामले में आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव की मां ने बेटे का बचाव किया है। उनका कहना है कि वीडियो में उसका व्यवहार गलत नजर आ सकता है, लेकिन नंदन पहले कभी ऐसी हरकत में शामिल नहीं रहा। मां के मुताबिक, वह किसी को बचाने पहुंचा था और पत्थर लगने के बाद गुस्से में उसने पैर, कपड़ा या हाथ पकड़ लिया होगा। जबकी वीडियो में नाबालिग को ग़लत तरीके से पकड़े हुए देखा जा सकता है। जमुई में 19 सितंबर को दो नाबालिग छात्रों के साथ हुई कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और नंदन यादव को मामले का प्रमुख आरोपी बताया गया। 22 सितंबर को पुलिस कार्रवाई के दौरान नंदन पैर में गोली लगने से घायल हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया। पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर Video-@Harishjha97 Link- #bihar #biharnews #jamui #treanding #biharpolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch