राजस्थान निकाय अध्यक्ष चुनाव के दौरान सामने आई तस्वीरों और राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सीजेपी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने देश की निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है। चुनाव परिणामों और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए आशुतोष रांका ने तीखा तंज कसा और कहा कि जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसे देखकर लगता है कि अब देश में चुनाव प्रक्रिया बंद करा देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि "जब वोट चाहे किसी को ही मिल रहे हों और सरकार एक की ही बननी है, तो फिर चुनाव कराने की क्या ज़रूरत है?" उनका यह बयान निकाय चुनावों में निष्पक्षता, सत्ता के कथित दुरुपयोग और चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक हलकों में एक नई बहस को जन्म दे रहा है। #RajasthanPolitics #AshutoshRanka #CJP #RajasthanElections
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch