उत्तराखंड के चंपावत में बुंगा दुर्गा पीपल के छात्र रोज करीब 4 किमी पैदल चलकर ककनई इंटर कॉलेज पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में उफनती नदी भी उनके रास्ते का हिस्सा बन जाती है। गांव में प्राथमिक विद्यालय है, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ता है। चंपावत वही विधानसभा क्षेत्र है, जिसका प्रतिनिधित्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करते हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ सड़क और पुल का नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षित और समान शिक्षा के अधिकार का है। #Champawat #Uttarakhand #Education #SchoolChildren #EducationCrisis
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch