Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई के मड़वा-राजपुरा इलाके में 19 सितंबर की शाम नाबालिग छात्र-छात्रा को कथित तौर पर रास्ते में रोककर भीड़ द्वारा बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौट रहे थे। वीडियो में कुछ लोग उन्हें घेरते, युवक के साथ मारपीट करते और युवती को पकड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ितों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज किए और FIR दर्ज की गई। अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। बिहार राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। #BiharCM #JamuiNews #BiharPolice #WomenSafety #LawAndOrde

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch