Molitics

@moliticsindia

पंजाब सरकार ने अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए निजी (प्राइवेट) स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर सख्त कदम उठाया है। सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब राज्य के प्राइवेट स्कूल सालाना फीस में 5% से अधिक की बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। #PunjabGovernment #SchoolFeeHike #PunjabNews #PrivateSchools

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch