Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में E20 पेट्रोल नीति के विरोध में जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे तहसीन पूनावाला को पुलिस ने हिरासत में लिया। सामने आए वीडियो में वह बैरिकेड्स पर चढ़ते हुए प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। तहसीन पूनावाला E20 यानी 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का पहले भी विरोध कर चुके हैं। जुलाई में उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था और पुराने वाहनों के लिए E10 पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग उठाई थी। अगस्त में भी E20 विरोध से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर सामने आई थी। आज के प्रदर्शन के लिए उनकी टीम ने E10 की सार्वजनिक उपलब्धता, E20 से जुड़े टेस्टिंग डेटा और नीति दस्तावेज सार्वजनिक करने समेत कई मांगें रखी थीं। #TehseenPoonawalla #JantarMantar #Delhi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch