बिहार के मुजफ्फरपुर के मुरौल स्थित राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी हेडमास्टर ज्ञान प्रकाश का ऑफिस और कुर्सी का गंगाजल व मंत्रोच्चार से ‘शुद्धिकरण’ करते वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तबादला होने वाले शिक्षक OBC समाज से आते हैं।वीडियो 4 सितंबर को शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया, जिसके बाद ज्ञान प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा गया। जवाब नहीं मिलने पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई। #Muzaffarpur #BiharNews #SchoolControversy #EducationNews #GyanPrakash
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch