बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा से सरेराह बदसलूकी और उत्पीड़न के वायरल वीडियो पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक और बेचैन करने वाला बताते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और सत्ताधारी एनडीए (NDA) सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य में 'सुशासन' का दावा पूरी तरह खोखला साबित हो चुका है और बिहार में 'गुंडाराज' हावी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में पीड़िता हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दबंग उसके साथ बदसलूकी और खींचतान करते रहे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि "गुंडों के 'सम्राट' जवाब दें कि शाम 7 बजे के बाद बिहार की बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं हैं?" #Jamui #KanhaiyaKumar #Congress #BiharPolitics #SamratChoudhary
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch