Molitics

@moliticsindia

त्योहारों के मौसम से ठीक पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी और कम स्टॉक को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया के प्रमुख चीनी उत्पादक देशों में शामिल भारत में चीनी का स्टॉक 9 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया है, जिससे तीन महीनों में चीनी करीब 40% तक मँहगी हो चुकी है। खड़गे ने सरकार की एथेनॉल नीति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब देश में चीनी की किल्लत है और 10 लाख टन चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की नौबत आ चुकी है, तो गन्ने और अनाज को E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग में झोंकने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले उत्पादन घटा, फिर स्टॉक रिकॉर्ड स्तर पर गिरा और अब आत्मनिर्भर भारत के दावों के बीच विदेश से चीनी मँगानी पड़ रही है। #MallikarjunKharge #Congress #SugarPrice #ModiGovernment #EthanolPolicy

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch