बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गनौरी 2003 में प्रतापपुर गांव में दो भाइयों डीपी यादव और पुन्ने यादव की हत्या के मामले में नामजद आरोपी था और करीब 23 साल से फरार चल रहा था। इस पुराने मामले में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गनौरी यादव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। #BiharNews #JamuiNews #PoliceAction #BiharPolice #BreakingNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch