Molitics

@moliticsindia

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों और उनकी कैंटीन के लिए नए और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत अब बिना FSSAI लाइसेंस के स्कूल कैंटीन में खाना बेचने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सरकार का उद्देश्य स्कूली बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। इसके अलावा कैंटीन में जंक फूड की बिक्री पर नियंत्रण लगाने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। #Maharashtra #SchoolCanteen #FSSAI #StudentHealth #MaharashtraNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch